Archive for September, 2009
Sharda ji in Suryatra Meeting : Video Highlights
by admin on Sep.29, 2009, under Artists, Meeting
Thanks to Suryatri Dr. DP Agrawal, who captured this video and posted it on YouTube so that it can be shared at the earliest..
Here is Sharda ji interacting with Suryatri’s in the morning meet and sharing a lot of anecdotes..
लता मंगेशकर के बेहतरीन 25 गाने
by dpagrawal on Sep.28, 2009, under General
लता मंगेशकर ने कुल कितने गाने गाए हैं, इस पर बहस करने का कोई मतलब नहीं है. संख्या जितनी भी है, है. अब उतने सारे गानों में से अगर सिर्फ 25 बेहतरीन गानों का चुनाव करना हो तो? ज़ाहिर है कि पसंद अपनी-अपनी ख़याल अपना अपना वाली बात होगी. कोई भी चयन निर्विवाद हो ही नहीं सकता. लेकिन मुझे ऐसे सारे प्रयास अच्छे लगते है. इसलिए कि इसी बहाने कुछ ऐसे गाने भी याद आ जाते हैं जो हमारी यादों की अलमारी में ज़रा पीछे चले गए हैं.
लता जी की 80 वीं वर्षगांठ पर बहुत सारे अखबारों ने, टी वी चैनलों ने ऐसी सूचियां पेश कीं. ऐसी ही एक सूची डीएनए ने भी दी, जो मुझे अपने मन के ज़्यादा क़रीब लगी.
मैंने उनकी दी हुई सूची का क्रम थोड़ा बदल दिया है. मैंने पहले उन संगीतकारों के गाने ले लिए हैं जिनको इस सूची में एकाधिक स्थान मिले हैं. इस सूची में बर्मन दादा के पांच, जयदेव जी के तीन, सी रामचन्द्र और मदन मोहन जी के दो-दो और खेमचन्द्र प्रकाश, नौशाद, शंकर जयकिशन, खय्याम, सज्जाद, ग़ुलाम मोहम्मद, अनिल बिस्वास, एन दत्ता, हेमंत कुमार, पण्डित रवि शंकर, लक्ष्मीकांत प्यारे लाल, आर डी बर्मन और सलिल चौधरी के एक-एक गाने हैं. जिन संगीतकारों का एक-एक गाना इस सूची में है, उनको बगैर किसी क्रम के यहां रखा गया है.
आप इस सूची को देखें और सोचें कि इसे कैसे और बेहतर और अधिक प्रतिनिधि बनाया जा सकता है. आप किन गानों को रखाना, किनको हटाना और किनको जोड़ना चाहेंगे?
यह है सूची:
फैली हुई है ये सपनों की बाहें/ हाउस नम्बर 44/ एस डी बर्मन
ठण्डी हवाएं/ नौजवान/ एस डी बर्मन
अब तो हैं तुमसे/ अभिमान/ एस डी बर्मन
कांटों से खींच के ये आंचल/ गाइड/ एस डी बर्मन
दिल जले तो जले/ टैक्सी ड्राइवर/ एस डी बर्मन
रात भी है कुछ भीगी-भीगी/ मुझे जीने दो/ जयदेव
ये दिल और उनकी निगाहों के साये/ प्रेम पर्बत/ जयदेव
अल्ला तेरो नाम/ हम दोनों/ जयदेव
ए मेरे वतन के लोगों/ ग़ैर फ़िल्मी/ सी. रामचन्द्र
धीरे-से आजा री अंखियन में/ अलबेला/ सी रामचन्द्र
माई री, मैं कासे कहूं/ दस्तक/ मदन मोहन
लग जा गले/ वो कौन थी/ मदन मोहन
आएगा आनेवाला/ महल/ खेमचन्द्र प्रकाश
उठाये जा उनके सितम/ अंदाज़/ नौशाद
हवा में उड़ता जाए/ बरसात/ शंकर जयकिशन
दिल में किसी की प्रीत जगा ले/ अमर/ अनिल बिस्वास
हाय रे वो दिन क्यूं ना आये/ अनुराधा/ पण्डित रविशंकर
मैं तुम्हीं से पूछती हूं/ ब्लैक कैट/ एन दत्ता
ऐ दिलरुबा/ रुस्तम-ए-सोहराब/ सज्जाद
कुछ दिल ने कहा/ अनुपमा/ हेमंत कुमार
ओ सजना, बरख बहार आई/ परख/ सलिल चौधरी
ठाड़े रहियो/ पाकीज़ा/ ग़ुलाम मोहम्मद
रोज़ शाम आती थी/ इम्तिहान/ लक्ष्मीकांत प्यारे लाल
बांहों में चले आओ/ अनामिका/ आर डी बर्मन
दिखाई दिये यूं/ बाज़ार/ खय्याम
जन्म दिन मंगलमय हो लता जी!
by dpagrawal on Sep.28, 2009, under General
28 सितंबर: आज सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म दिन है. उन्हें इस दिन की बधाई देते हुए और और उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए मैं सभी संगीत रसिकों के साथ बीबीसी हिंदी सेवा की यह विशेष प्रस्तुति साझा करना चाहता हूं:
http://www.bbc.co.uk/hindi/indepth/lata_80years_va.shtml
सुरमयी शाम, शारदा के साथ [Musical Evening with Sharda]
by pavanjha on Sep.28, 2009, under Artists, General, Special Events
सितम्बर 27, 2009 की जयपुर के संगीत रसिकों की शाम शारदा जी के नाम रही। पंचायती राज भवन ऑडिटोरियम में सुरयात्रा और परिवर्तन की ओर से आयोजित इस सुरमयी शाम को शारदा जी ने अपने गीतों से सजाया। विस्तृत रिपोर्ट जल्द पेश की जायेगी, फ़िलहाल पेश हैं कार्यक्रम की कुछ झलकिया, तस्वीरों के माध्यम से
सुरयात्रा गोष्ठी 31 शारदा के साथ [Suryata Meeting 31 with Sharda]
by pavanjha on Sep.28, 2009, under Artists, General, Meeting
सितम्बर 27, 2009 रविवार
सुरयात्रा की गोष्ठी #31 में इस बार खास मेहमान थीं गुजरे जमाने की मशहूर गायिका और सगीतकार शारदा, जिन्होनें सुरयात्रियों के साथ अपनी 45 वर्ष की सुरयात्रा की कई यादें और अनुभव बांटी। विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र ही प्रस्तुत की जाएगी, तब तक मुलाकात के कुछ क्षण प्रस्तुत हैं तस्वीरों के जरिये!
सुरीला आमंत्रण : शारदा सम्मान समारोह एवं संगीत संध्या [Singer Sharda Felicitation]
by admin on Sep.25, 2009, under 70s, Artists, General, Meeting, Special Events
सुरयात्रा और परिवर्तन ट्रस्ट
की सहभागिता में आयोजित
लोकप्रिय पार्श्वगायिका और संगीतकार
शारदा
सम्मान समारोह एवं संगीत संध्या
में शामिल होने का आपको सुरीला आमंत्रण
27 सितम्बर 2009 रविवार
शाम 6:30 बजे
पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान सभागार
जवाहर कला केन्द्र-शिल्पग्राम के पास,
जवाहर लाल नेहरू मार्ग, जयपुर (map)
सुरयात्रा सम्पर्क सूत्र: 9829051075,9414305011
आयोजक : देवेन्द्र पारीक

