SurYatra : A Musical Carvan

Archive for April, 2009

हसरत जयपुरी को कैसे भुला सकते हैं ? [Hasrat Jaipuri]

by admin on Apr.15, 2009, under General

Its Hasarat Jaipuri saab’s 87th Birth Anniversary today.. Posting an old tribute article of mine to remember the great poet and lyricist of the golden era of Hindi Film Music.

हसरत जयपुरी को कैसे भुला सकते हैं ?

जिसे सारे हिंदुस्तान ने गुनगुनाया उसे राजस्थान ही क्यों ख़ुद उसके शहर जयपुर ने भुला दिया. किसी को याद भी नहीं कि आज उम्दा शायर हसरत जयपुरी की पुण्य तिथि है. अपने सरल और शोख़ गीतों से लाखों करोड़ों की जुबान पर चढ़ जाने वाले इस मकबूल शायर ने अपने शहर के नाम को अपनी पहचान बनाए रखा और गुलाबी नगरी का नाम रोशन किया मगर उनके घर वालों ने ही उन्हें भुला दिया.

Hasrat

Hasrat

फ़िल्म संगीत के शौकीनों से पूछें तो कोई बताता है कि राजधानी के घाटगेट इलाके में 15 अप्रेल 1922 को जन्मे इस आशिकाना शायर के नाम से, 1999 में उसके निधन के बाद एक रास्ते का नामकरण जरूर हुआ था मगर अब उसे बताने वाला ही कोई नहीं मिलता .

दूर गुजरात के जामनगर में जयपुर की इस प्रतिभा की याद में हर साल इस दिन उनके मुरीद शानदार संगीतमय कार्यक्रम करते हैं जिसमें गुजरात के कोने-कोने से ही नहीं देश भर से रसिक जुटते हैं, इस शायर के गीत गाते हैं और उनकी यादों में खो जाते हैं. मगर हसरत के अपने शहर और प्रदेश में कोई उनके लिए कंदील भी नहीं जलाता. हम मौके-बे-मौके बड़े जलसे करते हैं बाहर के लोगों को बुलाते है, उन्हें सिर पर चढाते हैं लेकिन हम अपने ही लोगों को बिसरा देते हैं.

नाम तो हसरत साहब का उनके बड़े बुजुर्गों ने इकबाल हुसैन रखा था लेकिन 20 की उम्र में एक खामोश इश्क में ऐसे पड़े कि शायरी की सीढियां चढ़ने लगे. उसी कमसिन उम्र में उन्हें अपने पड़ोस में रहने वाली एक लड़की राधा से प्यार हो गया. वे उससे अपने प्यार का सीधे इजहार तो नहीं कर सके मगर उसे एक कविता लिख कर जरूर भेज दी जिसमे उन्होंने अपनी भावनाओं को कुछ यूँ व्यक्त किया ‘ये मेरा प्रेम पत्र पढ़ कर के तुम नाराज़ ना होना’ . बाद में यही पंक्तियाँ सन् 1964 में शंकर जयकिशन की धुन में बंध कर फ़िल्म ‘संगम’ का सर्वकालीन लोकप्रिय गीत बनी. यह तो हसरत साहब को भी कभी पता नही चल पाया कि उनका यह प्रेम पत्र राधा तक पंहुचा या नहीं मगर ‘संगम’ से अब तक उनका यह गीत देश भर के नौजवानों के लिए मंत्र बना हुआ है.

यह उम्दा शायर जिसे लोग ‘अनादि यथार्थवादी’ (eternal realist) कहते हैं सन् 1939 तक जयपुर की गलियों में ही रमा रहा. शुरुआती मध्यम दर्जे तक की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से पूरी की. अपने दादा फ़िदा हुसैन से उन्होंने उर्दू और फ़ारसी की तालीम पाई और 20 की उम्र तक पहुचते शेर कहना शुरू कर दिया. सन् १९४० में वे बम्बई पहुंचे जहाँ रोजी रोटी के लिए बस कंडक्टर बन गए. रोटी के इस जुगाड़ के साथ वे मुशायरों में भी शामिल होने लगे और दाद पाने लगे. ऐसे ही किसी एक मुशायरे में उन्हें पृथ्वीराज कपूर ने सुना और हसरत की सिफारिश अपने बेटे राज कपूर से की जो उन दिनों ‘बरसात’ बनाने की योजना बना रहे थे. रॉयल ऑपेरा हाउस में जहाँ पृथ्वीराज जी नाटक मंचित किया करते थे एक दिन राजकपूर, शंकर, जयकिशन और हसरत की मुलाकात हुई. बात बन गयी और ‘बरसात’ फ़िल्म के लिए हसरत ने अपना पहला फिल्मी गीत लिखा. संगीतकार शंकर-जयकिशन की जोड़ी की यह पहली फ़िल्म थी. इस ग्रुप में एक नाम और जुडा शैलेन्द्र का. राजकपूर, शंकर ,जयकिशन , हसरत जयपुरी और शैलेन्द्र की जो जोड़ी बनी वह दशकों तक धूम मचाती रही. शंकर ने अपने डमी शब्दों पर एक धुन बना राखी थी ‘अम्बुआ का पेड़ है/ गोरी मुंडेर है/आजा मोरे बालमा/ अब काहे की देर है. इसी पर हसरत ने अपना पहला फिल्मी गाना लिखा जिया बेकरार है/ छाई बहार है/ आजा मोरे बालमा/ तेरा इंतज़ार है.

अपने चालीस साल लंबे फिल्मी सफर के दौरान हसरत ने राजकपूर कैंप के बाहर भी खूब गाने लिखे. सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने कभी छोटी या बड़ी फिल्मों में फर्क नहीं किया. उन्होंने बिल्कुल अनजान संगीतकारों के लिए भी ऐसे-ऐसे गाने लिखे जिन्हें आज भी उसी शिद्दत से लोग गुनगुनाते हैं जिस शिद्दत से दो या तीन दशक पहले उन्हें गुनगुनाते थे. उन्होंने सज्जाद हुसैन से लगा कर वर्तमान के आनंद मिलिंद, जतिन-ललित और नदीम-श्रवण जैसे संगीतकारों के लिए गीत लिखे जो अपने आप में एक रिकार्ड है.

अपने लंबे फिल्मी करियर में हसरत ने करीब 350 फिल्मों में गीत लिखे. उनके रिकॉर्ड किए गानों की फेहरिस्त लगभग 2000की बनती है. उन्हें हिंदुस्तान, पाकिस्तान और उन मुल्कों में जहाँ हिन्दी फिल्मी गानों के रसिया रहते हैं श्रोताओं का अपार प्यार मिला. उन्हें सम्मान और पुरस्कार भी ढेर सारे मिले. साल के सर्वश्रेष्ठ गानों की फ़िल्मफेयर ट्राफी दो बार मिली. पहली 1964 में फ़िल्म ‘सूरज’ के गाने ‘बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है’ के लिए जो हर बारात में आज भी आवश्यक रूप से बजाया जाता है. दूसरी 1972 में फ़िल्म ‘अंदाज’ फ़िल्म के गाने ‘ज़िन्दगी एक सफर है सुहाना यहाँ कल क्या हो किसने जाना के लिए. इसी प्रकार फ़िल्म ‘मेरे हुज़ूर’ के गीत ‘झनक झनक तोरी बाजे पायलिया’ के लिए उन्हें ‘डॉक्टर आंबेडकर पुरस्कार’ से नवाजा गया. उर्दू कांफ्रेंस ने उन्हें जोश मलीहाबादी पुरस्कार देकर उनके उर्दू अदब में योगदान को रेखांकित किया गया. वर्ल्ड यूनिवर्सिटी राउंड टेबल ने उन्हें डाक्टरेट की उपाधि देकर सम्मान किया.

फिल्मों के अलावा उर्दू शायरी में भी वे अपना महत्व बनाये रहे. उनकी शायरी के संग्रहों में प्रमुख है ‘आबशार-ए-ग़ज़ल’ .

उनकी गैर फिल्मी ग़ज़लें भी वैसी ही रोमेंटिक है जिसके लिए वे फिल्मों में मशहूर थे. जैसे ‘वो अपने चेहरे में सौ आफताब रखते हैं/ इसलिए तो वो रुख पे नकाब रखते हैं’ , या फ़िर ‘इस तरह हर गम भुलाया कीजिये/ रोज मैखाने में आया कीजिये’, और ‘शोले ही सही आग लगाने के लिए आ/ फ़िर तूर (पर्वत) के मंजर को दिखने के लिए आ’.

इस शायर को अपने पर पूरा यकीन था इसीलिए जहाँ फ़िल्म के लिए लिखा ‘तुम मुझे यूँ भुला न पाओगे/ जब कभी भी सुनोगे गीत मेरे संग संग तुम भी गुनगुनाओगे’. वहीं अदबी शायरी में कहा ‘हमने वो नक्श छोडे हैं/ कि मेरे जाने के बाद भी/ लोग मुझे याद रखेंगे’. सही कहा हसरत साहब ने. कैसे भुलाये जा सकते हैं हसरत जयपुरी.

(यह लेख दैनिक भास्कर के राजस्थान संस्करणों में १७ सितम्बर को छपा)
(Original Blog Link : http://itslokayat.blogspot.com/2008/09/blog-post.html)

Leave a Comment :, , , more...

सुरयात्रा : पड़ाव 29 [Suryatra 29th Meeting with Sabri's]

by admin on Apr.14, 2009, under General, Meeting

Suryatra 29th Meeting
Date : 12 April, 2009
Place : Anil Bhargav’s House, Jaipur

Suryatra, had distinguished guests in its 29th quarterly meeting on April 12, 2009. Noted Qawwals Sayeed Sabri and his son Fareed Sabri, having their own distinct style of singing, were the guest of honour at the meeting. Sangeeta ji, the daughter of legendry music director Madan Mohan, and Moazzam Ali, former secretary of the Rajasthan Urdu Academy added the grace to the occasion.

Incidentally the day coincided with the birthday of one of the founders of Suryatra M.D. Soni, a veteran journalist and authority of history of Hindi and Rajasthani films and music. Sabris instantaneously sang an Urdu couplet to wish Soni ji a very happy birthday as Soni ji cut the cake and offered the first serving to Senior and Junior Sabri.

Another Sabri, the younger son of Sayeed saab, Ameen Sabri, was expected to grace the occasion, but the family recently celebrated two marriages last week and Ameen saab was still involved with the proceedings. But a relative of Sabri’s, Waheed Khan from Indore, attended the meet with them and he proudly shared his family’s musical association as he told, Ustaad Amir Khaan was a tenant of his family and used to stay in the same home for years .

The first item on the agenda of the meeting was video presentation “Meri Aawaz Hi Pahchan Hai”. The video presentation featured songs in which playback singers appeared on the screen but borrowed voice of other singers. The presentation, prepared by, die hard film music buff and IT expert, Suryatri Pavan Jha, featured videos medley of songs…. Which ones were included, let it be suspense till we post the video presentation here on the site..

Since the two guests of honour, Sayeed Saabri and Fareed Saabri, who have already sung in about 30 bollywood films and appeared in person in a few films, their presence gelled well with the theme of the meeting. A video presentation of Sabris qawwalis, conceived by Soni ji and created by Rustam Bora set the ball rolling for interaction with the guests. A brief video presentation depicting history of qawaalis in films was also made. It contained the first qawwali in Hindi film ‘Zeenat’ (1945) ‘Aahen Na Bhari Shikawe Na Kiye’. The presentation also showed two songs without reference of which the history of qawwalis in films may not be complete – Hamen To Loot Liya Milke Husn Walon Ne (Al Hilal) and Na To Karvan Ki Talash Hai (Barsat Ki Raat).

Later Sabris shared their feelings about film music and described how they sang qawwali in Raj Kapoor’s ‘Henna’. Although the qawwali was recorded after Raj Kapoor’s death but the tinsel world showman who had great sense of music had personally finalised its composition sitting with music director Ravindra Jain before his demise.

Fareed Saheb said when they were emerging in the field of qawwali people used to take them lightly saying how can Rajasthanis sing Persian qawwalis. “But we proved every one wrong and established ourselves”, he said.

“We are proud to be Rajasthani. People leave their place to stay in Mumbai or Delhi because it is felt that to reach the top one has to be in bigger places. But we never left our home in Jaipur and achieved success”, he added.

When the Saabris were introduced to Sangeeta ji they were thrilled to meet the daughter of great music director Madan Mohan. Sayeed Saabri said : “We ourselves are fan of Madan Mohan whose music we always cherished. No one has been able to fill the void created by Madan Mohan’s demise”.

Another special event in the meeting was playing of audio message sent by finest broadcaster Ameen Sayaani from Mumbai specially for the members of Suryatra. The message was recorded by a senior member of the group Anil Bhargava at At Sayani’s office in Mumbai.

Bhargava’s two books – History of Hindi Film Music and Binaca Geetmala Ka Safar were also discussed.

Ameen Sayani too acknowledged contribution of Bhargava’s work in listing Annual Binaca Geetmala songs listings.

Before the conclusion of the meeting Sabris sang a qawwali for the members indicating their distinct style which gives them an edge over others.

The meeting missed its most active member Pavan Jha who had to rush Mumbai in the morning to attend a function in honour of Gulzar Saab.

The videos will be posted soon.. Keep waiting…

Leave a Comment :, , , , , , more...

जन्मदिन मुबारक सोनी जी!

by pavanjha on Apr.12, 2009, under Events

सुरयात्रा के हमराही मुरलीधर सोनी को जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं!

Leave a Comment :, more...

रवि जी के साथ एक मुलाकात : Meeting with Music Director Ravi

by admin on Apr.04, 2009, under Artists, General, Meeting

इस हफ़्ते संगीतकार रवि जी का एक बार फिर से जयपुर आगमन हुआ, और हुई एक और आत्मीय  मुलाकात रवि जी के साथ… फ़िल्म संगीत के स्वर्णिम दौर एक प्रमुख ह्स्ताक्षर रहे रवि जी ने बातचीत के दौर में उस दौर के कई अविस्मरणीय संस्मरणों का जिक्र किया और आज के दौर में फ़िल्म संगीत की क्वालिटी में आई गिरावट पे भी निराशा व्यक्त की। चर्चा चली तो स्लमडॉग मिलिनियर [Slumdog Millionaire] के उस विवाद का का जिक होना स्वाभाविक था, जिसमे गोपाल सिंह नेपाली द्वारा लिखे गये और रवि जी द्वारा संगीतकृत भजन  “दर्शन दो घनश्याम नाथ मोरी अंखियां प्यासी रे” को सूरदास का लिखा बताया गया है।  प्रस्तुत है रवि जी के साथ हुई चर्चा का ब्यौरा, जो 2 अप्रैल के हिन्दुस्तान टाईम्स में जयपुर लाईव में प्रकाशित हुआ है।

Where Slumdog Millionair fails to give correct answer :

JAIPUR. Who wrote the bhajan (song) ‘Darshan Do Ghanshyam Naath Mori Ankhiyan Pyasi Re’ ? asks the quizmaster in Oscar award winning film ‘Slumdog Millionair’. The quizmaster, played by bollywood actor Anil Kapoor, gave three options to protagonist, Jamaal, - Tulsidas, Meera Bai and Surdas. The protagonist picks out Surdas and the quizmaster proclaims the answer as correct one. But on this count the film by Danny Boyle fails miserably. The famous bhajan was not written by the saint Surdas 1500 years back but by fiery poet Gopal Singh Nepali for film ‘Narsi Bhagat’ in 1957.

It is unfortunate that the film failed to give due credit to Nepali, said renowned music director Ravi, who composed Darshan Do song for ‘Narsi Bhagat’. The poet had brought a lengthy poem written with small letters spread on to two sheets of paper out of which I I selected three stanzas for the film song, recalls Ravi, who gave immortal songs like ‘Babul Ki Duayen Leti Jaa, Jaa Tujko Sukhi Sansar Mile’, ‘Aaaj Mere Yaar Ki Shaadi Hai’, ‘Ai Meri Zohra Zabi, Tujhe Maloom Nahi’ and ‘Kisi Patthar Ki Moorat Se’. The bhajan song was great and it still fondly hummed by Hindustani Film Music (HMF) lovers.

The incident also showed how ungrateful we are toward those who made the golden era of HMF shine, commented Ravi talking with film music lovers. He was in the pink city on a personal visit.

Meeting with Ravi Ji

Ravi Ji

It is saddening to see the quality of today’s film music. Today’s film music completely lacks soul. The songs have life of no more than a month or so. Where ever I go in India or abroad people still hum and like to hear songs of bygone era, he said.

To a question why is it so Ravi replied: where are the writers like Sahir Ludhiyanvi or Shakeel Badayuni who penned words which went straight to the heart. I never gave tune to lyricist and always tuned the lyrics written first.

Ravi who received Filmfare nominations for Chaudhvin Ka Chand (1960), Do Badan (1966), Humraaz (1967), Ankhen (1968), and Nikaah (1982) and won award for Gharana(1961) and Khandaan (1965), quipped : they are writing ‘Main Tujse Pyar Karunga Kapde Phaad Ke’ Is this potry or lyrics? How do you expect godd songs from this type of lyrics?

A big hindustani film music lover Mandar Bichoo, a child specialist from Mumbai working in Sharjah for the last 15 years,who runs two most clicked websites on film music was also present at the meet with Ravi organised by one of the big collectors of hindi film music Arun Agrawal. An IT expert Pavan Jha, who runs most favourite website on Gulzar and a film and film-music historian M.D.Soni too shared their insights into film music.

The Suryatra group decided to create a website dedicated to Ravi for which the legendry music director who is equally revered in south for his music in Malyalam films gave his blessings.

(The piece appeared in Hindustan Times - Jaipur Live - on April 2,2009)




मुलाकात की चन्द तस्वीरें पेश हैं :


2 Comments :, , , , , more...

Looking for something?

Use the form below to search the site:

Still not finding what you're looking for? Drop a comment on a post or contact us so we can take care of it!

Visit our friends!

A few highly recommended friends...