Archive for March, 2009
जन्मदिन मुबारक राजेन्द्र बोड़ा साब!
by pavanjha on Mar.30, 2009, under Events
सुरयात्रा के हमराही राजेन्द्र बोड़ा को जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं!
सप्तक का वार्षिक सम्मान समारोह
by pavanjha on Mar.26, 2009, under General
राजस्थान के अजमेर शहर में कला एवं संस्कृति को समर्पित सप्तक संस्था, इस वर्ष का वार्षिक सम्मान समारोह, दिनांक 28 मार्च, शनिवार को आयोजित करने जा रही है । देश के जाने माने कलाकारों को सम्मनित करने के लिये सप्तक ने संगीतकार शंकर जयकिशन, वनराज भाटिया और मनोहारी दा के नाम पर सम्मान शुरु किये हैं । इस वर्ष “मीरा देव बर्मन” के नाम पर भी एक विशेष सम्मान प्रारम्भ किया जा रहा है । इस वर्ष के समारोह में मनोहारी दा और वनराज भाटिया उपस्थित रहेंगे । प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष दिये जाने वाले सम्मान इस प्रकार हैं ।
मीरा देव बर्मन स्मृति सम्मान - मनोहारी सिंह
केशव-माधव स्मृति सम्मान - वनराज भाटिया
शंकर जयकिशन स्मृति सम्मान - अज़ीज मोहम्मद (ढोलक एवं तबला वादक)
मनोहारी दा सम्मान -विजय ताम्बे (बांसुरी वादक एवं संगीतकार)
वनराज भाटिया सम्मन - दीपक वाल्के (की बोर्ड, संगीतकार)
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी शीघ्र ही…
संगीतकार रवि जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं : Happy Birthday Ravi Ji
by pavanjha on Mar.03, 2009, under General
संगीतकार रवि जी का आज 83वां जन्मदिन है। इस अवसर पर सुरयात्रा की ओर से रवि जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!

Happy Birthday Raviji
सुरयात्रा के अब तक के सफ़र को रवि जी ने अपने आशिर्वाद से सुरीला बनाया है और हम सभी की ये शुभकामना है कि रवि जी बरसों बरस यूंही मस्त नग़मे लुटाते रहें !
रवि जी जन्म दिन मुबारक़!
सुरयात्रा में रवि जी :
अक्तूबर 01,2005
