Archive for November, 2008
अलविदा कुन्नु भाई!
by pavanjha on Nov.13, 2008, under Artists
कुन्नु भाई नहीं रहे!
प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता और एडिटर श्री आई. एम. कुन्नु का लम्बी बीमारी के बाद शुक्रवार 7 नवम्बर को राजस्थान के टौंक में देहान्त हो गया. श्री कुन्नु (फ़िल्म उद्योग में कुन्नु भाई के नाम से मशहूर), ने 500 से ज्यादा फ़िल्मों का संपादन किया जो कि हिन्दी फ़िल्म उद्योग में एक रिकार्ड है।
70 के दशक में कुन्नु भाई ने चेतना, दोराहा और मिलाप जैसी फ़िल्मों का निर्माण किया और शत्रुघन सिन्हा, डैनी, अनिल धवन जैसी कई कलाकारों को अवसर दिया।

हम सभी के परम श्रद्धेय कुन्नु भाई सुरयात्रा के कारवां में अपनी यादों के साथ कई बार शामिल हुए. अभी हाल ही में बीमारी के बावज़ूद, सुरयात्रा के 25वें पड़ाव पर हुए विशेष आयोजन में वे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए, जो कि शायद उनकी किसी जन सभा में आखिरी उपस्थिति थी.
कुन्नु भाई को सुरयात्रा की ओर से श्रद्धांजलि!
